रिपोर्ट : वसीम अहमद
रुपईडीहा बहराइच। सशस्त्र सीमा बल 42 वीं वाहिनीं के जवानों ने एक नेपाली युवक को चेकिंग के दौरान यार्सागुंबा नामक प्रतिबंधित जड़ी-बूटी के साथ गिरफ्तार किया है। जड़ी बूटी के साथ गिरफ्तार नेपाली युवक को रुपईडीहा एसएसबी ने वन विभाग कार्यालय रुपईडीहा को यार्सागुम्बा सहित आवश्यक कार्यवाही हेतु सौंप दिया है। बताया जाता है कि यह नेपाली युवक इस यार्सागुम्बा को नेपाल के जुम्ला जिले से लाकर भारतीय क्षेत्र लेह लद्दाख ले कर जा रहा था। पकड़े गए नेपाली ब्यक्ति की पहचान बलजीत दमाई पुत्र रातो दमाई उम्र 30 वर्ष वार्ड नं0 2 शनि गांव जिला जुम्ला राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। पकड़े गयी जड़ीबूटी की कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है। ज्ञात हो कि यार्सगुम्बा एक प्रतिबंधित जड़ीबूटी है जो कीड़े के आकार की होती है। यह जड़ी बूटी यार्सागुम्बा नेपाल के सुदूर पहाड़ी जिलों के बर्फीली जगहों पर पायी जाता है।जानकारों ने बताया है कि इससे शक्तिवर्धक दवाइयां बनाई जाती है।ये जड़ीबूटी बहुत ही मंहगी होती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये किलो की बताई जा रही है।अंतरराष्ट्रीय देशों में चाइना इसका बड़ा बाजार है। नेपाल व भारत से ये प्रतिबंधित जड़ीबूटी चाइना को तस्करी कर पहुंचाई जाती है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






