बहराइच 19 सितम्बर। सहायक आयुक्त उद्योग वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 23 से 25 सितम्बर 2022 तक राधे कृष्ण मैरेज हाल परिसर, निकट पानी टंकी चौराहा, बहराइच में लगायी जायेगी। श्री कुमार ने बताया कि 03 दिवसीय प्रदर्शनी में ओडीओपी योजनान्तर्गत निर्मित उत्पादों एवं हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया जायेगा। प्रदर्शनी में दूसरे जनपद के लाभार्थी भी प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले में प्रदर्शनी स्थल व स्टाल के आवंटन हेतु सहायक प्रबन्धक जे.पी. यादव के मो. नं 7985613664 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






