Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Monday, September 7, 2026 2:12:23 AM

वीडियो देखें

लाखों रुपयों का घोटाले बाज प्रधान पर कार्रवाई न होने से ग्रामीण निराश

लाखों रुपयों का घोटाले बाज प्रधान पर कार्रवाई न होने से ग्रामीण निराश
_____________ से स्वतंत्र पत्रकार _____________ की रिपोर्ट

रिपोर्ट : वसीम अहमद

रुपईडीहा बहराइच। विकास खण्ड मिहींपुरवा व थाना रुपईडीहा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटघर में ग्राम प्रधान के साथ ग्राम विकास अधिकारी द्वारा बेखौफ होकर पूर्व प्रधान द्वारा कराये गये पुराने कार्य को नया दिखा कर लाखों रुपये डकार रहे हैं। प्रधान को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी रत्ती भर खौफ नहीं रह गया है।

इस संबंध में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूरहुदा, कार्य समिति के अध्यक्ष शेर बहादुर खां आदि ग्रामीणों ने सीडीओ बहराइच,डीसी मनरेगा ब्लॉक अधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया है कि ग्राम पंचायत कटघर में ग्राम प्रधान द्वारा विकलांगों के लिए बनवाये जा रहे शौचालय में पीले ईंट व नहर के खराब बालू से निर्माण कराया जा रहा है। इतना ही नहीं कटघर गांव में चिलाऊ के घर से लूटे के घर तक जो खड़ंजा रोड बनी थी उसी को उजाड़ कर पुनः पुराने खड़ंजा से निर्माण करा दिया गया है। इन ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि हनीफ के घर से सुमरन आर्या के घर तक दोनों ओर नाली बनी थी। उसका फर्जी तरीके से पुनः निर्माण दिखा कर लाखों रुपये निकाल लिया गया है। ग्राम पंचायत में 4 इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं जिनमें 3 हैंडपंप का रिबोर किया गया है जबकि 4 हैंडपंप का रिबोर दिखा कर पैसा निकाल लिया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान ने मनरेगा योजना के तहत बनिया वाली बाग में पहले से तलाब खुदा था जिसको दूसरी बार फर्जी खुदायी दिखा कर लगभग 2 लाख 50 हजार रुपयों का भुगतान करा लिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों की शिकायत पर डीसी मनरेगा बहराइच जांच के लिए कटघर आये परन्तु प्रधान से अपना सुविधा शुल्क लेकर वापस लौट गये। ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत में अन्य कई घोटाले किये है। परन्तु अधिकारियों की खाऊ कमाऊं नीत के कारण ग्राम प्रधान पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

 

 

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *