Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, June 17, 2026 10:53:01 PM

वीडियो देखें

डीएम व एसपी ने विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण सभी सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराये जाने के दिये गये निर्देश

डीएम व एसपी ने विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण  सभी सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराये जाने के दिये गये निर्देश
_____________ से स्वतंत्र पत्रकार _____________ की रिपोर्ट

बहराइच 04 अक्टूबर। श्री मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शान्ति पूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के मद्देनजर विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था व अन्य सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने तहसील नानपारा व मिहींपुरवा (मोतीपुर) क्षेत्र का भ्रमण किया।

डीएम व एसपी ने विसर्जन स्थल गायघाट पर विभिन्नि व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा, कानून एवं शान्ति व्यवस्था के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम व एसपी ने थाना कोतवाली नानपारा का भी निरीक्षण किया तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था के सम्बन्ध में की गई तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को सतर्कता बनाये रखने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, जिला पंचायत राज अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि प्रकाश, साफ-सफाई, आवागमन के मार्गाे की मरम्मत सहित अन्य समस्त सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करा ली जाय। समय कम है सभी सम्बन्धित अधिकारी, थानाध्यक्ष से समन्वय कर समय से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराये। सम्बन्धित उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी का दायित्व होगा कि विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा सम्बंधी सभी प्रबन्ध समय से सुनिश्चित करा लिये जाय। निरीक्षण के समय उप जिला अधिकारी मोतीपुर ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी,नानपारा अजित परेश, सीओ नानपारा डॉ. जंग बहादुर यादव व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *