बहराइच। जनपद की सभी मां दुर्गा पूजा समिति पदाधिकारियों, भक्तजनों, संभ्रांत नागरिकों से आग्रह है कि लगातार बारिश हो रही है। नदी का जलस्तर भी बढ़ सकता है। मूर्तियों के विसर्जन में कोई दिक्कत न हो इसके लिए आप सभी अपनी मूर्तियों को समय से विसर्जन के लिए प्रस्थान कर दें। समय से मूर्तियां विसर्जित हो जाएं। आप सभी सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें। पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा में सदैव तत्पर है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






