Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, June 17, 2026 11:26:33 PM

वीडियो देखें

विधायक नानपारा, डीएम व एसपी ने भोजन व्यवस्था का लिया जायज़ा

विधायक नानपारा, डीएम व एसपी ने भोजन व्यवस्था का लिया जायज़ा
_____________ से स्वतंत्र पत्रकार _____________ की रिपोर्ट

 

बहराइच 08 अक्टूबर। जनपद में अतिवृष्टि के दृष्टिगत तहसील नानपारा, मिहींपुरवा (मोतीपुर) तथा महसी के काफी ग्रामों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाने के परिणाम स्वरूप प्रभावित परिवारों के भोजन हेतु तहसील नानपारा सहित विकास खण्ड बलहा, मिहींपुरवा, शिवपुर व बैराज इत्यादि स्थानों पर सामूहिक रूप से भोजन तैयार किया जा रहा है। नानपारा नगर क्षेत्र के निजी मैरिज हाल/होटल में तहसील नानपारा की ओर से तैयार कराये जा रहे लंच पैकेट (भोजन) की गुणवत्ता का विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने जायज़ा लेते हुए भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी नानपारा अजित परेश ने विधायक श्री वर्मा, डीएम व एसपी को आवश्यक जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने बताया कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होते ही मा. जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जिला प्रशासन राहत व बचाव कार्य में लगा हुआ है। तहसील प्रशासन सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल अनुमन्य सहायता प्रदान की जाय।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *