Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:17:49 PM

वीडियो देखें

कांग्रेस की अंदरूनी कलह से परेशान होकर कांग्रेस महासचिव ने थामा आप का हाथ

कांग्रेस की अंदरूनी कलह से परेशान होकर कांग्रेस महासचिव ने थामा आप का हाथ
_____________ से स्वतंत्र पत्रकार _____________ की रिपोर्ट

जयपुर । पिछले ढाई साल से कांग्रेस में चल रही अंदरूनी कलह से कांग्रेस कार्यकर्ता परेशान है और उनका अपनी पार्टी से विश्वास उठ रहा है और भारत की ईमानदार और लोकनीति की राजनीति की उम्मीद आम आदमी पार्टी का कांग्रेस की महासचिव संगीता गोड ने आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ,संगठन मंत्री दुष्यंत यादव, पार्टी नेता मयंक त्यागी से पार्टी की सदस्यता ली। संगीता गोड के साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाओ ने भी केजरीवाल जी के दिल्ली मॉडल से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा। विनय मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस बीजेपी के कई अच्छे नेता हमसे संपर्क में है और जल्द ही पार्टी में शामिल होंगे। कांग्रेस बीजेपी दोनों ही पार्टियों में अंदरूनी कलह चरम पर है । और जनता की उम्मीद बनने में कामयाब नही हो पाई और आज की राजनीति में अरविन्द केजरीवाल जी ने एक नई दिशा और उम्मीद प्रदान कि है। और राजस्थान में जनता एक उम्मीद से आम आदमी पार्टी को देख रही है। प्रदेश की जनता का कोई धनी धोरी नहीं है और हम उन की उम्मीद बनकर काम कर रहे है। और जल्द ही पार्टी अपने सदस्यता अभियान को शुरू कर रही है। संगीता गोड ने कहा कि कांग्रेस में जिन जनता की सेवा की उम्मीदों से कांग्रेस में काम कर रही थी कांग्रेस पूरी तहर से भटक गई है और अब केजरीवाल जी की लोकनीति के मॉडल से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के साथ काम करेंगी। आज खेतड़ी विधानसभा से यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और गुजर महासभा के झुंझनू अध्यक्ष डॉक्टर शीशराम राम गुजर ने भी अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।  

 

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *