Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, June 18, 2026 12:49:31 AM

वीडियो देखें

राम राज्य रथ यात्रा अयोध्या से काठमांडू होती हुई नेपालगंज पहुंची, नेपालगंज में विभिन्न संगठनों ने किया भव्य स्वागत

राम राज्य रथ यात्रा अयोध्या से काठमांडू होती हुई नेपालगंज पहुंची, नेपालगंज में विभिन्न संगठनों ने किया भव्य स्वागत
_____________ से स्वतंत्र पत्रकार _____________ की रिपोर्ट

रिपोर्ट : वसीम अहमद

रुपईडीहा बहराइच। राम राज्य रथ यात्रा अयोध्या से काठमांडू होते हुई आज नेपालगंज पहुंची। इस रथ यात्रा का विभिन्न संगठनों ने नेपालगंज में भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय व धार्मिक एकता के लिए श्री राम दास मिशन की ओर से श्री राम राज्य रथ यात्रा निकाली गई। यह रथ यात्रा भारत व नेपाल को मिलाकर 27 राज्यों की यात्रा 60 दिनों में पूरी करेगी। इस अवसर पर एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। नेपाल के हिंदूवादी संगठन नेपाल शिवसेना के आनुसंज्ञिक संगठन जय श्री राम शक्तिदल के युवक व कार्यकर्ताओं ने एक बाइक रैली निकाली। नगर परिक्रमा करते हुए शनिदेव मंदिर से गणेशमान चौक होते हुए वागेश्वरी मंदिर पहुंची। रथ यात्रा का नेतृत्व कर रहे श्री शक्ति शांतानंद महर्षि ने नेपालगंज में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा 5 अक्टूबर विजयादशमी के दिन से अयोध्या से प्रारंभ हुई है। 3 दिसंबर गीता जयंती के दिन रथ यात्रा का अयोध्या में ही समापन होगा। उन्होंने कहा कि राम राज्य हमारी परिकल्पना है। प्रारंभ में भारत व नेपाल हिन्दू राष्ट्र ही थे। ईसाई व इस्लाम धर्म बहुत बाद में आये। इस यात्रा का उद्देश्य भारत नेपाल में हिन्दू एकता का ध्रुवीकरण है। हमारी यात्रा महाकाली के गड्ढा चौकी होते हुए टीकापुर, रुद्रपुर, हरिद्वार व कटरा पहुंच कर भारत के विभिन्न शहरों से होती हुई अयोध्या पहुंचेगी। 15 हजार किलोमीटर की यह यात्रा 60 दिनों में पूरी होगी। यात्रा का स्वागत शिवसेना के दिवाकर खनाल, नेपालगंज शिवसेना के अध्यक्ष राजकुमार रौनियार, वागेश्वरी मंदिर के महंत चंदनाथ योगी, राजेश यादव, नेपालगंज के शिवसेना के महासचिव मंगल जीएम, सुनील केसी व विनोद राजपूत आदि लोगों ने किया।

 

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *