रिपोर्ट : वसीम अहमद
रुपईडीहा बहराइच। स्थानीय पुलिस ने सदोष मानव वध के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा श्रीधर पाठक ने बताया की मेरे नेतृत्व मे थाना रूपईडीहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0331/2021 धारा 323,504,506,427,304 भादवि मे वांछित अभियुक्त दिलीप सिंह पुत्र बूचे सिंह निवासी गोकुल पुर थाना रुपईडीहा को मुखविर की सूचना पर नथुनिया मोड रुपईडीहा से सुबह 9. बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में उ0नि0 कृष्ण कुमार सिंह,का0 लक्ष्मण गोंड शामिल रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






