रिपोर्ट : वसीम अहमद
रुपईडीहा बहराइच। बाबा जयगुरूदेव धर्म विकास संस्था आश्रम उज्जैन की ओर से एक नवंबर को सुबह 8 बजे जयगुरूदेव आश्रम रा ढहनीपुरवा बहराइच से एक काफिला निकाला जायेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए बाबा जयगुरूदेव धर्म विकास संस्था के ब्लॉक नवाबगंज कार्यकर्ता राम निवास यादव ने बताया कि इस काफिला का उद्देश्य है कि क्षेत्र में सभी को शाकाहारी, सदाचारी, चरित्रवान व नशामुक्ति करने के लिए हम लोग प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह काफिला रानीपुरवा बहराइच से चलेगा और शाम को लगभग 5 बजे रुपईडीहा कस्बे के नई बस्ती के निकट मोतीलाल साहू के मकान पर पहुंचेगा। और शाम को ही 7 बजे से शाकाहारी संतसग संदेश लोगों को दिया जाऐगा।जिसके मुख्य वक्ता मंडल अध्यक्ष राधेश्याम शुक्ला जी होगे। उन्होंने बताया कि 2 नवंबर को सुबह 7 बजे रूपईडीहा में प्रभात फेरी नई बस्ती से थाना होतें हुए रेलवे स्टेशन व मालगोदाम रोड़ होकर पेट्रोल पंप तक निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजबीर सिंह, आज्ञाराम तिवारी, राममनोहर यादव, अशोक कुमार मिश्रा, चेतराम कौलिक ,मदन लाल वर्मा, प्रदीप कुमार आदि शामिल होंगे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






