रिपोर्ट : वसीम अहमद
रुपईडीहा बहराइच। स्थानीय पुलिस ने अलग अलग स्थानों से तीन वारण्टियो को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि मेरे नेतृत्व में न्यायालय द्वारा जारी वारण्ट सम्बन्धित मु0स0 12190/20 अ0स0 291/20 धारा 323,147,452,325,308 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी बाबा उर्फ गोबिन्द पुत्र श्रीकान्त निवासी परमपुर थाना रुपईडीहा, गड्डे पुत्र जग प्रसाद निवासी परमपुर थाना रुपईडीहा को उनके घऱ से तथा मु0सं0 3020/1995 धारा 379/411 भादवि राज्य प्रजि छब्बन पुत्र सलीम निवासी अडगोडवा थाना रुपईडीहा को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ.नि.श्री कृष्ण कुमार सिंह,उ0नि0 शैलकान्त उपाध्याय, हे0का0 अशोक प्रजापति का0 लक्ष्मण गोंड, का0 जितेन्द्र कुमार द्वितीय, का0 अरुण कुमार चौहान शामिल रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






