बहराइच 10 नवम्बर। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समयसारिणी का निर्धारण कर दिया गया है। जनपद बहराइच अवस्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 282-बलहा(अ.जा.), 283-नानपारा, 284-मटेरा, 285-महसी, 286-बहराइच, 287-पयागपुर एवं 288-कैसरगंज की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य हेतु 09 नवम्बर 2022 को आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज ने बताया कि 09 नवम्बर से 08 दिसम्बर 2022 तक दावे एवं आपत्तियॉ प्राप्त की जाएंगी। विशेष पुनरीक्षण अभियान अन्तर्गत 12, 20 व 26 नवम्बर तथा 04 दिसम्बर 2022 विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की गई हैं। आयोग द्वारा निर्धारित समयसारिणी के अनुसार 26 दिसम्बर 2022 तक प्राप्त होने वाले दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 05 जनवरी 2023 को निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
एडीएम मनोज ने यह भी बताया कि निर्वाचन नियमावलियों के पुनरीक्षण कार्य से समयबद्ध अधिकारियों यथा जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इत्यादि को आयोग की अनुमति के बिना पुनरीक्षण अवधि 09 नवम्बर 2022 से 05 जनवरी 2023 के मध्य स्थानान्तरित करने पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रोक लगा दी गयी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






