रिपोर्ट : वसीम अहमद
रुपईडीहा बहराइच। नेपाल में आगामी 20 नवंबर को होने जा रहे प्रतिनिधि सभा (संसदीय चुनाव) व प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव को लेकर भारत नेपाल सीमा को 72 घण्टे के लिए सील कर दिया गया है। जबकि आवश्यक सेवाएं के लिए आवागमन जारी रहेगा। नेपाल से भारत आने पर अधार कार्ड व भारत से नेपाल जाने पर नेपाली नागरिता दिखाकर लोगो को पैदल ही आने जाने दिया जा रहा हैं। भारत और नेपाल के सुरक्षा कर्मी सीमा पर कड़ी चौकसी बरत रहे हैं। सीमा पर 72 घंटे आवागमन बंद होने से रुपईडीहा कस्बे में सन्नाटा पसरा हुआ है। नेपाल के नेपालगंज जिला बांके में 20 नवंबर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम 5.30 बजे तक चलेगा। नेपाली सीमा जमुनहा पर तैनात एक अधिकारी ने बताया कि नेपाल की तरफ से कड़ी सुरक्षा बरती जा रही है। साथ ही भारत के अधिकारियों से वार्ता कर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। भारत में काम करने वाले नेपाली कामगारों सहित खाद्य पदार्थ के वाहन और मेडिकल वाहन व एम्बुलेंस आदि गाड़ियों के लिए आवागमन में छूट दी गई है। बताते चलें कि चुनाव को देखते हुए 17 नवंबर की रात 12 बजे से ही दोनों देश के बीच आवागमन बंद कर दिया गया है। आवागमन बंद होने से भारत नेपाल सीमा के नेपालगंज व रूपईडीहा में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। 20 नवंबर को मतदान के बाद शाम से सीमा आवागमन के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






