रिपोर्ट : वसीम अहमद
रुपईडीहा बहराइच।रुपईडीहा के राहुल पार्टी पैलेस में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ रुपईडीहा इकाई की तरफ से हिंदुत्व महासम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के संयोजक शेर सिंह कसौधन रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला गोपाल रहे।भारत नेपाल सीमा पर स्थित कस्बा रुपईडीहा में पहली बार हिंदुत्व महासम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने सहभागिता किया राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ की युवा एवं रुपईडीहा इकाई द्वारा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शुक्ला का उनकी जन्मभूमि पर रुपईडीहा के छोटी नहर के पास व्याय स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। उसके बाद युवा वाहिनी के दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं कस्बे के सम्मानित लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनके साथ आई हुई पूरी टीम का माल्यार्पण कर स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद शुक्ला ने की। विशिष्ट अतिथि महिला प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा पांडे उत्तर प्रदेश, एनपी पांडे राष्ट्रीय महामंत्री, अमित गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष,प्रदेश सचिव नीरज त्रिपाठी, प्रांतीय अध्यक्ष आशीष जयसवाल, प्रदेश महामंत्री सुजीत चौरसिया, प्रदेश सचिव विष्णु गुप्ता, प्रदेश सचिव नगर इकाई राहुल शुक्ला, आनंद सिंह मंडल अध्यक्ष, संतोष सिंह प्रदेश सचिव रहे।संचालन पूर्व प्राचार्य ब्रिजनरेश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला ने हिंदू धर्म के सच्चे मूल्यों के संरक्षण की जरूरत पर जोर दिया और हिंदू धर्म के अहम पहलुओं को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘साझा करना’ और ‘ख्याल रखना’ हिंदू दर्शन के मूल तत्व है। कार्यक्रम को रुपईडीहा के डॉक्टर उमाशंकर वैश्य एवं रतन अग्रवाल सहित कई लोगों ने संबोधित किया।
इस अवसर पर कमल कुमार मदेशिया, राम जानकी मंदिर के महन्त भगवान दास रामयाणी, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






