बहराइच 23 नवम्बर। शासन द्वारा 26 नवम्बर 2022 को संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय कार्यालयों, स्वायत्तशासी निकायों, संगठनों, स्थानीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों इत्यादि में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है। शासन के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी मनोज ने समस्त उप जिलाधिकारियों सहित सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि शासन की मंशानुसार 26 नवम्बर 2022 को संविधान दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाये जाने के सम्बंध में समय से आवश्यक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करे।
उन्होंने बताया कि शासन द्वारा निर्देश दिये गये है कि राज्य सरकार के कार्यालयों, स्कूलों, कालेजो, संस्थानों, स्वायत्तशासी निकायों, सार्वजनिक उद्यमों इत्यादि में संविधान की प्रस्तावना का पाठ सामूहिक रूप से किया जाय। एडीएम श्री मनोज ने यह भी बताया कि भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस कार्यक्रम के लिए 02 वेब पोर्टल भी विकसित किये गये है जिस पर प्रत्येक व्यक्ति भागीदारी कर सकता है। कोई भी व्यक्ति सम्बन्धित पोर्टल ‘रीडप्रेम्बिल डाट एनआईसी डाट इन’ पर संविधान की प्रस्तावना का आनलाइन पाठ कर सकता है। भारत लोकतंत्र की जननी विषय से सम्बन्धित पोर्टल ‘कांस्टीटूयूक्सनाइज डाट एनआईसी डाट इन’ पर कोई भी व्यक्ति आनलाइन क्विज में प्रतिभाग करके प्रतियोगिता से सम्बन्धित प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर सकता है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






