रिपोर्ट : वसीम अहमद
रुपईडीहा बहराइच। भारत नेपाल सीमावर्ती इलाकों में नशीले पदार्थ, स्मैक,चरस व अन्य प्रतिबंधित सामानों की तस्करी तमाम कोशिशों के बाद भी रुक नहीं रही है। बार्डर पर तैनात दोनों ओर के सुरक्षा अधिकारी आने जाने वालों की संयुक्त रुप से चेकिंग भी करते हैं फिर भी भारत से नेपाल व नेपाल से भारतीय क्षेत्र में बड़ी आसानी से तस्कर नशीले पदार्थों,चरस तथा अन्य प्रतिबंधित सामानों को लेकर सीमा पार कर अपने ठिकाने तक पहुंच जाते हैं।
इसी क्रम में रुपईडीहा पुलिस व सशस्त्र सीमा बल 42 वीं वाहिनीं के जवानों की संयुक्त टीम ने रुपईडीहा कस्बे में बीती रात गश्त के दौरान एक नेपाली महिला तस्कर को 1 किलो 475 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। यह चरस नेपाल से तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में लाई गयी थी। पकड़ी गई चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत 70 लाख रुपये आंकी गई है।
उक्त जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा अपराध ब्रम्हा गोंड ने बताया कि मेरे नेतृत्व में 13 दिसम्बर को रात लगभग 1,10 बजे वरि0उ0नि0 रुदल बहादुर सिंह मय पुलिस बल व सशस्त्र सीमा बल के जवानों की संयुक्त टीम के साथ रुपईडीहा कस्बे के घसियारन मोहल्ला के निकट गश्त कर रहे थे तभी एक संदिग्ध नेपाली महिला नेपाल की ओर से आती दिखाई दी। शक के आधार पर उसे रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 1 किलो 475 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसकी कीमत 70 लाख रुपये बतायी जा रही है। पकड़े गयी अभियुक्ता तस्कर की पहचान नेपाली महिला सुष्मिता शाही पुत्री चन्देश्वरी शाही निवासी नेपालगंज वार्ड नंबर 2 घरवारी टोला थाना व जिला पुलिस कार्यालय बांके राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। गिरफ्तार की गयी नेपाली महिला के विरुद्ध पुलिस ने रुपईडीहा थाने पर मु0अ0स0 464/2022 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्ता को जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाने के कांस्टेबल अशोक तिवारी, सौरभ कुमार, महिला का0 अंजली शुक्ला, महिला का० सचि पटेल तथा एसएसबी के एएसआई अरूण कुमार, हे0 का0 गजेन्द्र सिंह,
का0 राहुल यादव,
का0 अजय कुमार शाह ,
महिला का0 नेहा
महिला का0 रश्मि जी शामिल रही।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






