रिपोर्ट : वसीम अहमद
रुपईडीहा बहराइच। स्थानीय पुलिस ने दो अलग अलग मुकदमों में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को छापा मारकर विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा श्रीधर पाठक ने बताया कि 19 दिसम्बर को रुपईडीहा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 444/2022 धारा 323,506,307,109 भादवि में वांछित अभियुक्त रूपेश उर्फ बैधा पुत्र बुधई उर्फ रामसूरत निवासी निरहूगांव दा0 लखैहिया थाना रूपईडीहा को सुबह 10 बजे उसके घर पर छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया गया। इसी प्रकार पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 445/2022 धारा 147,148,149,323,504,506,308,325 भादवि में वांछित अभियुक्तगण किशोरीलाल यादव पुत्र हग्गन प्रसाद यादव व किशुनलाल यादव पुत्र हग्गन प्रसाद यादव निवासीगण निरहूगांव दा0 लखैहिया थाना रुपईडीहा को सुबह 10.10 बजे दोनों अभियुक्तों को एक साथ उनके घरों से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरि0उ0नि0 रुदल बहादुर सिंह,उ0नि0 अश्वनी कुमार पांडेय,का0 सत्यव्रत चौरसिया,का0 अशोक पाल, का0 सूरज सिंह शामिल रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






