रिपोर्ट : वसीम अहमद
रुपईडीहा बहराइच। सशस्त्र सीमा बल 42 वीं वाहिनीं की समस्त सीमा चौकियों से लगी भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा के मद्देनजर एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सीमा सुरक्षा पर कड़े इंतज़ाम किए गये हैं। 42 वीं वाहिनीं की सीमा चौकी रूपईडीहा से लगी भारत नेपाल सीमा पर व्यापार एवं परागमन मार्ग पर अत्याधुनिक तकनीकों से लेश उपकरणों, हाईटेक कैमरों की मदद से सुरक्षा एवं ट्रांस बॉर्डर अपराधों पर रोक लगाने हेतु कड़ी निगरानी एवम चौकसी बरती जा रही है। जिससे सीमा पार आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित लोगो के दिल में भय पैदा हो रहा है।सीमा पर हो रहे अपराधों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा से संबंधित यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है।जिससे अपराध व अपराधियों पर सिकंजा कसने में सहायता मिलेगी। सीमा पर हो रहे अपराधों की बढ़ोतरी में गिरावट लाने एवम् अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। 42वी वाहिनी द्वारा सीमा सुरक्षा हेतु उठाये गये इन महत्वपूर्ण कदमों से जनमानस में सुरक्षा की भावना विकसित हुई है एवं इससे बल की जन कल्याणकारी छवि को बढ़ावा मिला है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






