बहराइच 17 जनवरी। जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर की प्राचार्या जया भारती द्वारा जानकारी दी गई है कि शिक्षण सत्र 2023-24 अन्तर्गत कक्षा 06 में प्रवेश हेतु नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट नवोदय डाट जीओवी डाट इन पर 31 जनवरी 2023 तक आनलाइन निःशुल्क आवेदन किया जा सकता है। वर्तमान सत्र 2022-23 में सरकारी/मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा-5 में अध्ययनरत छात्र उसी जिले में आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई 2011 से 30 अप्रैल 2013 के मध्य होनी चाहिए।
प्राचार्या जया भारती ने बताया कि आवेदन के सम्बन्ध में अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए प्राचार्या के मो.न. 9454793644, पीजीटी अर्थशास्त्र सर्वेश कुमार के मो.न. 8299892286 अथवा एलडीसी राजा राम सिंह यादव के मो.न. 9415659778 पर सम्पर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






