Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, September 6, 2026 12:38:13 PM

वीडियो देखें

कार्यपालक अध्यक्ष ने न्यायिक अधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के दिये निर्देश

कार्यपालक अध्यक्ष ने न्यायिक अधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक  राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के दिये निर्देश

 

बहराइच 03 फरवरी। सिविल कोर्ट के सभागार में मा. कार्यपालक अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मा. जनपद न्यायाधीश, मा. प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, मा. पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, मा. चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी, लोक अदालत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ प्रस्तावित 11 फरवरी 2023 राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के सम्बंध में बैठक की गयी। बैठक के दौरान मा. कार्यपालक अध्यक्ष द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि वह आगामी 11 फरवरी 2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कर उसे भव्य रूप से सफल बनाये। मा. कार्यपालक अध्यक्ष द्वारा समस्त अधिकारियों को प्रोत्साहित भी किया गया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *