बहराइच 03 मार्च। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु माह मार्च के प्रथम शनिवार 04 मार्च 2023 को तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। शेष तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता सम्बन्धित उप जिलाधिकारी करेंगे।