बहराइच 10 मार्च। जिला विज्ञान क्लब के अध्यक्ष जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र के निर्देश के क्रम में एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ जय प्रताप सिंह के कुशल मार्ग दर्शन एवं समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ नंद कुमार शुक्ल नेतृत्व में जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में महाराज सिंह इंटर कॉलेज में 13 मार्च 2023 को पूर्वान्ह 10 बजे जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। समन्वयक श्री शुक्ल ने बताया कि इस वर्ष विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का मुख्य विषय “वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान“ निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में ड्रोन टेक्नोलॉजी, नेचुरल एंड ऑर्गेनिक फार्मिंग, रोबोटिक्स, सेंसर टेक्नोलॉजी, नैनो टेक्नोलॉजी एवं नैनो मटेरियल्स, स्टीम सेल टेक्नोलॉजी, बायो एनर्जी, रिन्यूएबल एनर्जी, सोलर एनर्जी, हाइड्रोजन फ्यूल सेल एनर्जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स आईटीओ वेब 3-0, मेटावर्स, ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल्स, डिफरेंट लोन बैटरी चार्जिंग स्टेशन, मिसाइल्स टेक्नोलॉजी, स्पेस टेक्नोलॉजी एंड सेटेलाइट्स, एयरक्राफ्ट, साइबर सिक्योरिटी डिजिटल इंडिया, विषय जिला स्तर पर भी चुना जा सकता है। उपविषय तथा इस प्रतियोगिताओं में एक मॉडल में जनपद के समस्त विद्यालयों व संस्थानों के कक्षा 9 एवं 11 के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के आयोजन में विद्यालय/संस्थान से प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चयनित होने पर 3000 रुपए, द्वितीय स्थान चयनित होने पर 2000 रुपए एवं तृतीय स्थान चयनित होने पर 1000 रुपए के नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा चयनित 15 मॉडल के बच्चे मंडल स्तर पर तथा मंडल स्तर से 10 मॉडल बच्चे राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रतिभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए विद्यालय/संस्थान के छात्र-छात्राएं समन्वयक जिला विज्ञान क्लब बहराइच डॉ नंद कुमार शुक्ल के मोबाइल नंबर 7007403390 पर संपर्क कर सकते हैं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






