Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:30:40 PM

वीडियो देखें

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने दिल्ली की इक्कीस महिला कारोबारियों का किया सम्मान

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने दिल्ली की इक्कीस महिला कारोबारियों का किया सम्मान

रिपोर्ट : दीपक कुमार त्यागी

स्वतंत्र पत्रकार

एमसीडी महिला कारोबारियों को नहीं आने देंगे कोई परेशानी – मेयर शैली ओबेरॉय

सीलिंग, ट्रेड लाइसेंस को लेकर मेयर शैली ओबेरॉय ने दिया महिला कारोबारियों को आश्वासन

 

दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला कारोबारी भी आगे आयें – स्वाति मालिवाल

11 मार्च 2023 दिल्ली। व्यापारियों के हक की बात उठाने वाली संस्था चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने शुक्रवार शाम में दिल्ली विधानसभा परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर सीटीआई होलिस्टिक काउंसिल भी लॉन्च की गई। इस कार्यक्रम में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की मेयर शैली ऑबेरॉय और दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहें।

 

सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल के अनुसार, कार्यक्रम में दिल्ली की मेयर शैली ऑबेरॉय ने महिला कारोबारियों को भरोसा दिया कि अब एमसीडी का कोई भी अधिकारी दुकान, गोदाम और फैक्ट्री में जाकर कारोबारियों को परेशान नहीं करेगा, विशेषकर महिला कारोबारियों को भी उन्होंने आश्वासन दिया, यदि कोई एमसीडी का कर्मचारी रिश्वत मांगता है, तो वह तुरंत सूचित करें। क्योंकि आम तौर पर महिला व्यापारियों को ट्रेड और हेल्थ लाइसेंस लेने में दिक्कतें आती हैं, जिसका जल्द से जल्द समाधान करेंगे।

 

इस अवसर पर स्वाति मालीवाल ने महिला आयोग के कामकाज के बारे में जानकारी दी, उन्होंने महिलाओं को बताया कि किस तरह डीसीडब्ल्यू दिन-रात महिलाओं के अधिकारों व सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। अब तक एक लाख से अधिक केस पर काम हुआ है। उन्होने महिला व्यवसायियों से आह्वान किया कि सब मिलकर दिल्ली की बेहतरी के लिए काम करेंगी।

 

सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में दिल्ली की इक्कीस महिलाओं को सम्मानित किया गया, जो अपने-अपने क्षेत्र में शानदार काम कर रही हैं। इस अवसर पर सलोनी खुराना, मेघा मल्होत्रा, भारती तनेजा, कलश चौपड़ा, मान्या पाठक, टीना मनचंदा, निधि नंद्राजोग, प्रीति पूजा, मृदुला खन्ना अरोड़ा, मनीषा अरोड़ा, लक्ष्मी सिंह, राधा गोयल, गीतिका बजाज, अंशु मेहता, एना सचदेवा और बीनू अरोड़ा मेहरा आदि जैसी महिलाएं मेकअप आर्टिस्ट, फैशन डिजाइनिंग, बुटीक, एग्जीबिशन और इवेंट ऑर्गनाइज का काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इन्हें सीटीआई वीमन काउंसिल की ओर से सर्टिफिकेट दिए गए।

 

प्रोग्राम में होलिस्टिक काउंसिल लॉन्च हुई, जिसकी अध्यक्ष तारा मल्होत्रा बनीं। इसमें न्यूमेरोलिजिस्ट, टेरो कार्ड रीडर, ज्योतिषाचार्य और मेडिटेशन सेक्टर की महिलाएं आती हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में वीमन काउंसिल की अध्यक्ष मालविका साहनी, शालिनी जैन, राजमणि पाठक, इंदु शर्मा, जसविंदर कौर, निर्मल रंधावा, गुरमीत अरोड़ा और विष्णु भार्गव ने अहम भूमिका निभाई।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *