बहराइच 15 मार्च। जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ ने बताया कि शासन द्वारा वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक के दौरान मण्डल मुख्यालय पर फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन करने का निर्देश दिये गये थे। शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र के कुशल मार्गदर्शन में 17 से 20 मार्च 2023 तक मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, बहराइच परिसर में आयोजित किया जा रहा है। मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में जनपद बहराइच, गोण्डा, बलरामपुर एवं श्रावस्ती के फल, शाकभाजी एवं पुष्प उत्पादक कृषकों द्वारा अपने उत्पाद को लगाया जायेगा। इसके साथ ही इस प्रदर्शनी में शहद उत्पादकों, गमलों, थाली-खन्जर पर लगे कैक्ट्स, सन्कुलन्ट्स, बोनसाई उत्पादकों एवं फल सरंक्षण से सम्बन्धित उत्पाद बनाने वाले भी प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगें। प्रदर्शनी सम्बन्धी जानकारी के लिए अधोहस्ताक्षरी के दूरभाष संख्या-94119473376, प्रदर्शनी प्रभारी श्री आर.के. वर्मा, दूरभाष संख्या-9415061225/8299178164 एवं कार्यालय के वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी, दूरभाष संख्या-7388427352 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






