बहराइच 16 मई। मा. राज्यमंत्री वित्त, भारत सरकार श्री पंकज चौधरी का 17 मई 2023 को जनपद आगमन प्रस्तावित है। मा. राज्यमंत्री श्री चौधरी 17 मई 2023 को अपरान्ह 06ः00 बजे तहसील पयागपुर अन्तर्गत ग्राम कलाम सतरही पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तदोपरान्त अपरान्ह 06ः20 बजे जनपद सिद्धार्थनगर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वी.आई.पी./नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती शालिनी प्रभाकर ने दी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






