दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 32वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर देश आधुनिक भारत के प्रणेता को याद कर रहा है। देशभर में जगह-जगह सर्वधर्म प्रार्थना सभा और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी दिल्ली में सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वीर भूमि पर जाकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इधर, जयपुर के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री महेश जोशी सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
है। इस मौके पर देश आधुनिक भारत के प्रणेता को याद कर रहा है। देशभर में जगह-जगह सर्वधर्म प्रार्थना सभा और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी दिल्ली में सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वीर भूमि पर जाकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इधर, जयपुर के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री महेश जोशी सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






