बहराइच 02 जून। प्रदेश के मत्स्य एवं जनपद प्रभारी मंत्री डा0 संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जनपद भ्रमण के दौरान विजय लॉन में देवीपाटन मण्डल के मत्स्य पालकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला सम्पन्न हुआ। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मंत्री डॉ निषाद द्वारा मत्स्य कृषकों एवं मत्स्य गतिविधियों से जुड़े व्यक्तियों को मत्स्य विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, मछुआ कल्याण कोष, किसान क्रेडिट कार्ड आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। उन्होंने किसानो का आवाहन किया कि मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए 15 जून 2023 तक मत्स्य विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मत्स्य विभाग द्वारा थ्री वीलर विथ आइस बॉक्स, मोटरसाइकिल, लघुरेस बैकयार्ड आदि वितरण किया गया।
इस अवसर पर उप निदेशक मत्स्य देवीपाटन/अयोध्या मण्डल अयोध्या राजेन्द्र सिंह बिष्ट, सहायक निदेशक मत्स्य श्रावस्ती, सुरेश कुमार, बलरामपुर डॉ0 विनोद कुमार वर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण गोण्डा इन्द्रजीत सिंह, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक नारद लाल राणा, व रेवती रमन चौधरी, मत्स्य निरीक्षक राजकुमार गौड़ व अन्य सम्बन्धित अधिकारी तथा मत्स्य पालक कृषक, मत्स्य व्यवसाय से जुड़े अन्य व्यक्ति तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन सहायक निदेशक मत्स्य बहराइच डॉ0 जितेन्द्र कुमार ने किया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






