बहराइच 16 जून। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु माह जून के तृतीय शनिवार 17 जून 2023 को तहसील सदर बहराइच अन्तर्गत जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। शेष तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता सम्बन्धित उप जिलाधिकारी करेंगे।