Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 8, 2025 9:21:08 PM

वीडियो देखें

विभिन्न आपदा पीड़ितों में खातों में भेजे गये रू. 88.8 लाख

विभिन्न आपदा पीड़ितों में खातों में भेजे गये रू. 88.8 लाख

बहराइच 19 जून। आपदा के कारण पीड़ित हुए परिवारों को तत्काल राहत मुहैय्या कराये जाने के सम्बन्ध में मा.ं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में 29 मई 2023 से अब तक विभिन्न आपदाओं में पीड़ित परिवारों/व्यक्तियों को गृह अनुदान एवं पशुशेड सहायता, अहैतुक सहायता, पशु हानि सहायता के रूप रू. 88 लाख 08 हज़ार की धनराशि सम्बन्धित खातों में हस्तान्तरित की जा चुकी है।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि तहसील महसी अन्तर्गत घटित अग्निकाण्ड में 60 पीडित व्यक्तियों को गृह अनुदान एवं पशुशेड सहायता के रूप में 33 व्यक्तियों को रू. 2,45,000=00तथा अहैतुक सहायता के रूप में 27 व्यक्तियों को रू. 1,35,000=00 की धनराशि 29 मई 2023 को उनके खातों में हस्तान्तरित की गई। इसी प्रकार तहसील महसी से ही सम्बन्धित अग्निकाण्ड में 53 व्यक्तियों को अहैतुक सहायता के रूप में रू. 2,65,000=00, 46 व्यक्तियों को गृह अनुदान के रूप में रू. 2,82,000=00 तथा 03 व्यक्तियों को पशु हानि सहायता के रूप में रू. 53,500=00 की धनराशि 03 जून 2023 को हस्तान्तरित की गई। तहसील महसी में ही हुए अग्निकाण्ड हेतु 04 व्यक्तियों को अहैतुक सहायता के रूप में रू. 20,000=00 तथा 18 व्यक्तियों को गृह अनुदान के रूप में रू. 1,40,000=00 सम्बन्धित के खातों में 07 जून 2023 को भेजी गई है।
इसी प्रकार तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) अन्तर्गत घटित अग्निकाण्ड में 88 व्यक्तियों को अहैतुक सहायता के रूप में रू. 4,32,500=00 तथा तहसील महसी में 01 व्यक्ति (मृतक) के आश्रित को रू. 4,00,000=00 तथा गृह अनुदान के रूप में 93 व्यक्तियों को रू. 7,24,000=00 सम्बन्धित के खातों में 17 जून 2023 को भेजी गई है। इसके अलावा तहसील कैसरगंज में अग्निकाण्ड हेतु 36 व तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) के 56 व्यक्तियों को अहैतुक सहायता के रूप में रू. 4,57,500=00 तथा गृह अनुदान के रूप में तहसील कैसरगंज के 40 व तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) के 49 व्यक्तियों को रू. 6,57,000=00 सम्बन्धित के खातों में 18 जून 2023 को भेजी गई है।
इसके अलावा अग्निकाण्ड से इतर अन्य आपदाओं की बात की जाय तो तहसील महसी अन्तर्गत 10 व्यक्तियों को अहैतुक सहायता के रूप में रू. 36,05,000=00, 01 व्यक्ति को गृह अनुदान के रूप में रू. 4,000=00 तथा 05 व्यक्तियों को पशु हानि सहायता के रूप में रू. 1,87,500=00 सम्बन्धित के खातों में 03 जून 2023 को हस्तान्तरित की गई। इसी प्रकार तहसील महसी में 02 व्यक्तियों (मृतक) के आश्रित को अहैतुक सहायता के रूप में रू. 8,00,000=00 सम्बन्धित के खातों में 09 जून तथा तहसील कैसरगंज अन्तर्गत 01 व्यक्ति (मृतक) के आश्रित को अहैतुक सहायता के रूप में रू. 4,00,000=00 सम्बन्धित के खाते में 18 जून 2023 को भेजी गई है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *