बहराइच 30 जून। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु माह जुलाई 2023 के प्रथम शनिवार 01 जुलाई 2023 को तहसील पयागपुर में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। शेष तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता सम्बन्धित उप जिलाधिकारी करेंगे।