बहराइच 12 अगस्त। अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सागर ने बताया कि जनपद की चार तहसीलों कैसरगंज, महसी, नानपारा एवं मिहींपुरवा में कोई भी गांव बाढ़ से प्रभावित नहीं है। बाढ़ से निपटने हेतु 45 बाढ़ चौकिया स्थापित हैं। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 45 मेडिकल टीमों का गठन किया गया है। अब तक 6230 क्लोरीन टैबलेट व 790 ओ.आर.एस. का वितरण किया गया है तथा पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के लिए 05 कुन्तल भूसा का वितरण किया गया है।
अपर जिलाधिकारी श्री सागर ने बताया कि बाढ़ से सम्बन्धित किसी भी सूचना व सहायता के लिए जनपद व तहसील स्तर पर बाढ़ कन्ट्रोल रूम संचालित हैं। जिला स्तर पर संचालित बाढ़ कन्ट्रोल रूम का नम्बर 05252-230132 व टोल फ्री नम्बर 1077 है। जबकि तहसील कैसरगंज के बाढ़ कन्ट्रोल रूम का नम्बर 7348408229, तहसील महसी का 9453103200, तहसील नानपारा का 8005231505 व तहसील मिहींपुरवा का 8009225384 है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






