बहराइच 18 अगस्त। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु माह अगस्त के तृतीय शनिवार 19 अगस्त 2023 को तहसील कैसरगंज में जिलाधिकारी मोनिका रानी तथा तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सागर की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। शेष तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता सम्बन्धित उप जिलाधिकारी करेंगे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






