Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, October 22, 2026 10:54:00 AM

वीडियो देखें

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

बहराइच 26 अगस्त। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी के निर्देश पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विराट शिरोमणि ने अमीनपुर, नगरौर स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक वृद्धाश्रम दिलीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि एनजीओ थारु जनजाति महिला विकास समिति, गोण्डा द्वारा संचालित वृद्धाश्रम की कुल क्षमता 150 है। वर्तमान में वृद्धाश्रम में 104 वृद्धजनों का पंजीकरण हैं। आज की तिथि में कुल 91 वृद्धजन संस्था में संवासित है। जिनमें 53 पुरुष एवं 38 महिलाएं हैं। श्री द्विवेदी ने बताया कि वृद्धाश्रम में पुरुष एवं महिलाओं के कमरें पृथक-पृथक हैं। केरल राज्य के अतिरिक्त अन्य राज्यों के बुजुर्ग भी संवासित हैं। संस्था में कुल 19 कमरे हैं, जिसमें अधीक्षक कार्यालय, मनोरंजन कक्ष, चिकित्सीय कक्ष, भण्डारण कक्ष एवं मेस के अतिरिक्त 15 आवसीय कक्ष हैं।

अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वृद्धजनों की सुविधा हेतु यहां पर 09 शौचालय, 06 स्नानगार है। वृद्धाश्रम में 05 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जो क्रियाशील हैं। उन्होंने बताया कि नाश्ते में बुजुर्गों को चना, चाय व ब्रेड दी गई है। दोपहर के भोजन में अरहर की दाल-चावल, रोटी व घुईया की सब्जी बनी है। उन्होंने यह भी बताया कि चालू माह की 08 व 23 तारीख को जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों द्वारा वृद्धजनों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया है। वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मिलने के लिए आने उनके परिवारजनों की प्रविष्टि आगन्तुक पंजिका में कराने के पश्चात ही उनकी मुलाकात करायी जाती है।

वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौरान सचिव श्री शिरोमणि ने आवासीय कक्षों में जाकर संवासित वृद्धजन कन्हैयालाल, अशोक कुमार व मैकूलाल आदि से वार्ता कर यहां की व्यवस्थाओं एवं समस्याओं के बारे जानकारी प्राप्त करने पर सभी बुज़ुर्ग व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। बुज़ुर्ग महिला मुन्नी निवासिनी विजेशीपुरवा डीहा जिला मऊ द्वारा अपनी जमीन की दाखिल-खारिज न होने व सुरेश अवस्थी निवासी बिसवा तहसील महसी द्वारा भूमि से सम्बन्धित समस्या बताये जाने पर अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि सम्बन्धित बुज़ुर्गों केे आवेदन-पत्र तैयार कराकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय को भेजवा दें।

मनोरंजन कक्ष के निरीक्षण के दौरान कुछ बुजुर्ग टेलीवीजन देखते हुए पाए गये। जबकि चिकित्सीय कक्ष में ऑक्सीजन मशीन के अतिरिक्त पर्याप्त मात्रा में एलोपैथ व आयुर्वेदिक दवाएं पायी गयी। मेस के सामने 2-2 आर.ओ. सिस्टम व वॉटर कूलर लगे पाये गये। संस्था में एक रेफरीजरेटर भी है। मेस एवं भण्डारण कक्ष में साफ-सफाई उचित पायी गयी। सरकार द्वारा संचालित की जा जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संवासित बुज़ुर्गों को लाभान्वित कराने के सम्बन्ध में अधीक्षक द्वारा बताया गया कि शासन स्तर से दिव्यांग पेंशन की किश्त भेजी जा चुकी हैं किन्तु वृद्धापेंशन अभी नहीं आयी है। अधीक्षक वृद्धाश्रम को आश्रम की साफ-सफाई, बुजुर्गों के खान-पान एवं स्वास्थ्य आदि की दशा उचित बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *