Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, June 21, 2026 10:03:02 PM

वीडियो देखें

निराश्रित गौवंशो के लिए संचालित होगा 60 दिवसीय विशेष संरक्षण अभियान

निराश्रित गौवंशो के लिए संचालित होगा 60 दिवसीय विशेष संरक्षण अभियान

बहराइच 02 नवम्बर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 1 नवम्बर 2023 से 31 दिसम्बर 2023 दिन का 60 दिवसीय निराश्रित गौवंश संरक्षण विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिये गये है शासन के निर्देेश के क्रम में बुधवार को देर शाम कलेक्ट्रेट से मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर. ने शासन द्वारा नामित देवी पाटन मण्डल के नोडल अधिकारी डॉ नीरज गुप्ता, अपर जिलाधिकारी गौरव निरंजन श्रीवास्तव व अन्य के साथ कैटल कैचर एवं अन्य सम्बन्धित वाहनो के दस्ते को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ बद्री नाथ त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के दौरान जनपद में निराश्रित गौवंशों को राजस्व, विकास, नगर विकास, पशु पालन, पंचायती राज विभागों एवं गृह विभाग के सहयोग से पकड़कर गौआश्रय स्थलों में संरक्षित कराया जायेगा। पूर्व से संचालित गौ आश्रय स्थलों की क्षमता वृद्धि, प्रस्तावित एवं निमार्णधीन अस्थाई एवं बृहद गौ आश्रय स्थलों का संचालन शुरू करवाते हुए उनमें भी गौवंशो का संरक्षण किया जाना है। संरक्षण अवधि के दौरान सभी विकास खण्ड स्तर पर राजस्व, विकास, नगर विकास, पशु पालन, पंचायती राज विभागों एवं गृह विभागों की टीम जिलाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में कार्य करेंगी। जिलाधिकारी द्वारा निराश्रित गौवंश संरक्षण विशेष अभियान की नियमित रूप से समीक्षा की जायेगी। नगरीय क्षेत्रों में अभियान की समीक्षा अपर जिलाधिकारी द्वारा की जायेगी। अभियान के प्रथम चरण में जनपद को जोड़ने वाले राष्ट्रीय व राज्य मार्गाे बहुतायत से निराश्रित गौवंश पाये जाने वाले स्थानों पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर संरक्षण अभियान संचालित किया जाएगा।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *