रिपोर्ट : दीपक कुमार त्यागी
स्वतंत्र पत्रकार
गाजियाबाद, 19 नवंबर 2023। छठ पूजा के पावन पर्व पर आज रविवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नगर विमानन राज्य मंत्री जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह ने गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र में महापर्व छठ पूजा के अवसर पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से अनेक को छठ घाटों पर पुष्पों से वर्षा कर जनता को छठ की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। हर साल की भांति इस साल भी केंद्रीय मंत्री डॉ. वी.के. सिंह के द्वारा छठ पूजा के अवसर पर यह कार्य बेहद उत्साह, बेहद उमंग और बेहद हर्ष के साथ किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, गाजियाबाद महापौर सुनीता दयाल, एमएलसी दिनेश गोयल और कुलदीप सिंह चौहान उपस्थित रहे। यहां आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह हर वर्ष छठ के महापर्व को बेहद उमंग और बेहद उत्साहित होकर अपने संसदीय क्षेत्र के सम्मानित क्षेत्रवासियों के साथ मनाते हैं। इस वर्ष भी उन्होंने हेलीकॉप्टर के माध्यम से गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर पुष्प वर्षा कर छठ व्रतियों व पूर्वांचली भाई-बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






