रिपोर्ट : जगदम्बा जायसवाल
महराजगंज।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 07 से 10 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन में महाराजगंज के प्रशांत मणि त्रिपाठी को अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अमृत महोत्सव वर्ष में 07 से 10 दिसंबर के बीच में 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन दिल्ली के बुराड़ी मैदान में आयोजित किया गया, 69वें राष्ट्रीय में देश के सभी जिलों से लगभग 8500 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। अधिवेशन के अंतिम दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गयी।
प्रशांत मणि त्रिपाठी मूलतः महाराजगंज जिले के बृजमनगंज के निवासी है, उनकी शिक्षा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से LLM की चल रही है। पूर्व में उन्होंने गोरखपुर महानगर मंत्री, कुशीनगर हाटा विस्तारक जैसे दायित्वों का निर्वहन कर चुके है वर्तमान में अभाविप मऊ जिला के जिला संगठन मंत्री है।
इस अवसर अभाविप गोरक्ष प्रांत के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






