मानव सम्पदा पोर्टल से आहरित होगा सभी कार्मिकों का वेतन
बहराइच 17 दिसम्बर। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने समस्त कार्यालयाध्यक्ष/आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन के आदेशानुसार माह दिसम्बर 2023 का वेतन जो 01 जनवरी 2024 को देय होगा, मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से ही जारी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मानव सम्पदा पोर्टल के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में मुख्य सचिव द्वारा निर्गत निर्देश के क्रम में मानव सम्पदा -पोर्टल एवं डीडीओ पोर्टल के डाटा के आधार पर वेतन आहरण हेतु निर्देश दिये गये हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि समस्त कार्यालयों के प्रत्येक कार्मिकों का पूर्ण विवरण मानव सम्पदा पोर्टल पर अध्याविधिक कर लिया जाये।
प्रत्येक कर्मचारी के मानव सम्पदा विवरण में ई-सैलरी कोड में सम्बन्धित कार्मिकों का डीडीओ पोर्टल पर वेतन आहरण हेतु प्रयोग में लाये जाने वाले एंप्लॉय कोड की प्रविष्टि अनिवार्य रूप से पूर्ण कर दी जाये। मानव सम्पदा पोर्टल पर प्रत्येक ऑफिस आईडी के सापेक्ष कोषागार कोड तथा आहरण एवं वितरण अधिकारी डीडीओ कोड अंकित किया जायेगा।
डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को उक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए माह दिसम्बर 2023 का वेतन जोकि 01 जनवरी 2024 को देय होगा को, मानव सम्पदा पोर्टल एवं डीडीओ पोर्टल के समेकित एवं प्रमाणित डेटा के आधार पर आहरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






