बहराइच 06 जनवरी। चुना अधिकारी/मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी शिवेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ-उत्तर प्रदेश, जनपद शाखा-बहराइच की नवीन कार्यकारणी के निर्वाचन हेतु वर्ष 2024 हेतु सम्पन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु बिनोद कुमार राय, उपाध्यक्ष (महिला) हेतु श्रीमती स्तुति चौहान, संगठन सचिव पद हेतु मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष पद हेतु अतुल विश्वकर्मा तथा लेखा परीक्षक के पद पर अंगद कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जबकि सचिव पद के लिए हुए चुनाव में राघवेन्द्र कुमार नेे 98 मत प्राप्त कर 59 मतों के अन्तर से, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु अभिषेक कुमार ने 88 मत प्राप्त कर 39 मतों के अन्तर से तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु अनूप कुमार ने 104 मत प्राप्त कर 86 मतों के अन्तर से सफल घोषित किये गये हैं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






