मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को देंगे ज्ञापन, मांगें नहीं मानने पर 16 फरवरी को करेंगे औद्योगिक हड़ताल
कोटा। मजदूरों, किसानों व आमजन की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य, तहसील और जिला स्तर पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के तहत यूनियन के स्तर पर इटावा में भी उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
सीटू राज्य कमेटी सदस्य व सीटू यूनियन इटावा महामंत्री मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि ज्ञापन की मांगों को सरकार द्वारा अगर पूरा नहीं किया गया तो 16 फरवरी को पूरे देश में औद्योगिक हड़ताल की जाएगी। इस दिन सभी केंद्रीय श्रम संगठन, संयुक्त किसान मोर्चा, निर्माण मजदूर युनियनें मिलकर हड़ताल को सफल बनाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा पूरे देश में ग्रामीण भारत को बंद करने का काम करगा।बैरवा ने कहा कि मजदूरों, कर्मचारियों और किसानों की एकता के साथ हमें आने वाली 16 फरवरी की हड़ताल की तैयारी करनी है। इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए अभी से जिला व तहसील स्तर पर औद्योगिक क्षेत्रों में प्रचार अभियान शुरू किया जाए।सीटू राज्य कमेटी जो निर्णय लेगी, उसकी जानकारी आपको दे दी जाएगी। आप 16 जनवरी के कार्यक्रम को पूरी ताकत से सफल बनाएं। मजदूर, किसान एकता दिवस पर भी धरने प्रदर्शन के कार्यक्रम को सफल बनाएं। इसके लिए किसान सभा और खेत मजदूर यूनियन का साथ लें। उनके साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






