Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, March 22, 2025 2:48:17 PM

वीडियो देखें

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर एक दिवसीय संविधान बचाओ PDA महापंचायत का हुआ आयोजन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर एक दिवसीय संविधान बचाओ PDA महापंचायत का हुआ आयोजन

बहराइच । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर एक दिवसीय संविधान बचाओ PDA महापंचायत का आयोजन सपा कार्यालय स्थित डा० भीमराव अंबेडकर सभागार मे किया गया।

 

महापंचायत के मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती रहें।

 

जिनका जनपद की सीमा दोनक्का चौरहा से लेकर जिला सपा कार्यालय स्थित कार्यक्रम स्थल तक जगह जगह पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं द्वारा फूल मलाओं से भव्य स्वागत किया गया।

 

PDA महापंचायत मे मंच पर उपस्थित पूर्व विधायक रामतेज़ यादव, पूर्व विधायक रमेश गौतम, पूर्व विधायक अलगू चौहान, जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, देवेश मिश्रा, महिला सभा जिलाध्यक्ष मनु देवी, नगर अध्यक्ष सुमन शर्मा, रेखा राव, अफशाल सानू, नंदेश्वर यादव आदि पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ व प्रतिमा भेंट कर मुख्य अतिथि का जोरदार अभिनंदन किया।

 

PDA महापंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एड० व संचालन जिला उपाध्यक्ष जफ़र उल्ला खान ने किया।

 

कार्यक्रम के संयोजक अम्बेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष पेशकार राव रहें।

 

इस महापंचायत मे उपस्थित हजारों की संख्या मे पार्टी कार्यकर्ताओ, बूथ व सेक्टर प्रभारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मिठाई लाल भारती ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है।

 

वर्तमान भाजपा सरकार मे संविधान खतरे मे है लोकतंत्र की खुले आम हत्या हो रही है,

 

आरक्षण पर भाजपाईओं द्वारा डांका डाला जा रहा है।

 

पिछड़े दलितों के लिए यह चुनाव एक चुनौती है, उनका अस्तित्व समाप्त कर रही है भाजपा।

 

उन्होने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अत्याचार के खिलाफ संविधान बचाने की लड़ाई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही एक नेता हैं जो दलित ,पिछड़े व अल्पसंख्यक वर्ग का सम्मान और संविधान बचा सकते है। पीडीए का हक और सम्मान बचा सकते है। इसलिए आप एकजुट रहे और बाबा साहब अम्बेडकर के द्वारा दिए गए संविधान को बचाने की लड़ाई में समाजवादी पार्टी के साथ खड़े हो।

 

सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि हर समाजवादी कार्यकर्ता और पदाधिकारी को मतदान से लेकर वोट गिनवाने तक सतर्कता बरतनी है। समय कम बचा है। बूथ स्तर तक जुटना है। इस बार दिन रात एक कर देना है और हर हालत में जीत हासिल कर अखिलेश यादव जी का सम्मान बढ़ाना है। भाजपा उत्तर प्रदेश से 2014 में केन्द्र की सत्ता में आई थी। 2024 में उत्तर प्रदेश से ही भाजपा सत्ता के बाहर जाएगी।

 

पंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रमेश गौतम ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए आरक्षण आवश्यक है। भाजपा आरक्षण को साजिशन खत्म करना चाहती है। वह संविधान को भी बदलना चाहती है। 2024 के बाद लोकतंत्र पर खतरा है।

 

पंचायत उपरांत पूर्व विधायक रमेश गौतम के नेतृत्व मे करीब 100 से अधिक संख्या मे बहुजन समाज पार्टी के नेताओ व पदाधिकारीयों ने बसपा छोड़कर मुख्य अतिथि मिठाई लाल भारती की उपस्थिति मे समाजवादी पार्टी की सक्रिय सदस्य्ता दिलाकर उन्हे सपा मे शामिल हुए।

 

इस विशाल महापंचायत मे मुख्य रूप से मो० आसिफ, जवाहर यादव, अयोध्या सोनी, कृपा राम यादव, बच्चाराम पासवान, संत कुमार पासी, नदीमुल तन्नू, तुफैल खान नाना, गौरव यादव, सुनील यादव, संतोष कुमार राव, संतोष यादव, तारिक़ अंसारी, मुन्ना रायनी, संजय यादव पयागपुर, महेन्द्र स्वरूप, डा० राजेश चौधरी, उदय राज यादव, अरुण कुमार यादव, अनुप राव, मुकेश राव, डा० तनवीर, सदानंद शुक्ल,कुमारी निशी खान, फातमा सहित तमाम जन उपस्थित रहें।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *