जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद
बाबुल का आंगन बना गेंद घर का मैदान
बहराइच 28 फरवरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत गेंद घर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 342 कन्याओं का विवाह सम्पन्न हुआ जिसमें 16 जोड़े अल्पसंख्यक (मुस्लिम समुदाय) के हैं। कार्यक्रम में मौजूद सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल, पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, विधायक पयागपुर के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, पीडी डीआरडीए राज कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमा शंकर, डीपीआरओ राघवेन्द्र द्विवेदी सहित अन्य अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधू को सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद देकर विदा किया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






