बहराइच 07 मार्च। प्रदेश के मा. मंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग श्री धर्मपाल सिंह का 09 मार्च 2024 को जनपद आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मा. मंत्री श्री सिंह 09 मार्च को पूर्वान्ह 10ः45 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन, बहराइच पहुंचकर पूर्वान्ह 10ः55 बजे मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से वार्ता करेंगे, पूर्वान्ह 11ः15 बजे रामलीला मैदान स्थित लोकसभा चुनाव कार्यालय पहुंचकर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र-56 बहराइच के प्रबन्धन समिति के साथ बैठक करेंगे तदोपरान्त अपरान्ह 12ः15 बजे से कोर कमेटी तथा अपरान्ह 01ः30 बजे से विधानसभा संयोजक एवं िवधानसभा प्रभारी व विधानसभा विस्तारक के साथ बैठक कर निरीक्षण भवन वापस आ जायेंगे। मा. मंत्री श्री सिंह अपरान्ह 02ः15 बजे जनप्रतिनिधियों के साथ तथा अपरान्ह 02ः30 बजे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक कर अपरान्ह 03ः00 बजे बलरामपुर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। यह जानकारी प्रभारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने दी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









