सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि रही रू 10 करोड़ 12 लाख 80 हज़ार 795
बहराइच 09 मार्च। मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच उत्कर्ष चतर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में जनपद न्यायालय बहराइच में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 143639 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि रू 10 करोड़ 12 लाख 80 हज़ार 795 रही।
राष्ट्रीय लोक अदालत अन्तर्गत कुल 1,43,639 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें जिला न्यायालय द्वारा 7625, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय शेषमणी की अध्यक्षता में कुल 55 पारिवारिक विवाद, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर यादव द्वारा 02, बैंक रिकवरी के 504 तथा राजस्व के 1,35,394 वादों का निस्तारण किया गया। जबकि राष्ट्रीय लोक अदालत में सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि रू 10 करोड़ 12 लाख 80 हज़ार 795 रही।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के सचिव विराट शिरोमणि द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु जगह-जगह पर स्थापित किये हेल्पडेस्क के माध्यम से पराविधिक स्वयं सेवकों द्वारा न्यायालय में उपस्थित वादकारियों को आवश्यक सहायता भी प्रदान की गयी। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए समस्त न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस प्रशासन, अधिवक्तागण, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वादकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






