Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, October 20, 2026 11:10:00 AM

वीडियो देखें

कोटा में शिव बारात में फैले करंट की चपेट में आए एक और बालक ने तोड़ा दम, अब तक तीन की मौत

कोटा में शिव बारात में फैले करंट की चपेट में आए एक और बालक ने तोड़ा दम, अब तक तीन की मौत

बिजली विभाग की लापरवाही से एक और घर का चिराग बुझा

फतेहपुर खुश्क गांव में गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके में शिवबारात में करंट फैलने से हुए हादसे में अब तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार देर रात को एक और बच्चे ने जयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बालक हिमांशु के शव को लेकर परिजन सीधे अपने गांव फतेहपुर खुश्क चले गए। जिसका शनिवार को गमगीन माहौल में लाखसनीजा पंचायत के फतेहपुर खुश्क गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे में अब तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। हादसे की जैसे ही खबर मिली पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

गौरतलब है कि 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर कोटा की काली बस्ती में शिवबारात निकाली जा रही थी। झंडा, हाइटेंशन लाइन से टच हो जाने से करंट फैल गया और 18 लोग झुलस गए थे। जिनमें से 16 बच्चे थे। चार बच्चों को ज्यादा गंभीर हालत होने पर जयपुर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान सबसे पहले शगुन की मौत हो गई। उसके बाद समन की मौत हुई। समन आयोजकों का पोता था। अब शुक्रवार को आठ साल के हिमांशु की मौत हो गई।

बूढ़ादीत थाना क्षेत्र के लाखसनीजा पंचायत के फतेहपुर खुश्क गांव निवासी हिमांशु केवट आठ वर्ष पुत्र हरिओम केवट का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई थी। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शनिवार को गांव में बालक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

 

वेंटीलेटर पर था बालक

 

थानाधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर कोटा शहर के कुन्हाड़ी थाना इलाके की सकतपुरा काली बस्ती में शिव बारात की शोभायात्रा में बड़ा हादसा हुआ था। शोभायात्रा में बालक स्टील की छड़ी में लगा हुआ झंडा लेकर चल रहे थे। एक बच्चे की छड़ वहां से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से टकरा गया। जिससे धमाके धमाके के के र साथ शोभायात्रा

 

साढ़े चार लाख की सहायता राशि का सौंपा चैक

 

तहसीलदार लाडपुरा हरिनारायण, नायब तहसीलदार सुल्तानपुर राजेश जैन, भू अभि. निरिक्षक भवानी शंकर ने गांव में मृतक के परिजनों को साढ़े चार लाख की सहायता राशि का चैक सौंपा। तहसीलदार ने बताया कि महाशिवरात्रि पर शिव बारात की शोभायात्रा के दौरान हुए करंट हादसे से प्रभावितों को सहायता राषि देने के सरकार से निर्देश प्राप्त हुए हैं। उक्त निर्देशों की पालना में मृतक बच्चे हिमान्शु पुत्र हरिओम निवासी फतेहपुर खुश्क लाखसनीजा कोटा हाल निवासी सकतपुरा कुन्हाड़ी कोटा के परिवारजन

को मुख्यमंत्री सहायता कोष के अन्तर्गत इस कार्यालय द्वारा 4 लाख 50‌ हजार रूपए की सहायता राशि जारी की गई। मृतक हिमान्शु की माता राजी बाई को सहायता राशि का चैक दिया जाकर रसीद प्राप्त की गई।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *