रिपोर्ट : रियाज अहमद
पयागपुर बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़का गांव से एक युवक की बारात शनिवार को श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना के ग्राम सुविखा में गई थी। देर रात को द्वारचार के समय भूप गंज बाजार के सफ्लू पुरवा निवासी राम करन (50) पुत्र पुत्ती लाल गोला दगाने लगे। इसी दौरान एक गोला राम करन के हाथ में दग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसके बाद उसे श्रावस्ती जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर रात 11 बजे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। जहां मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक राम करन अनुभवी तमाशाबाज है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






