नीट की तैयारी के लिए कोटा आया था छात्र, हॉस्टल में लगाया फंदा
नहीं थम रहे सुसाइड केस, अभी तक 6 स्टूडेंट्स दे चुके हैं जान
कोटा। कोटा के कुन्हाड़ी इलाके में रविवार को एक और कोचिंग छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार रोहतक हरियाणा का रहने वाला सुमित 20 कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। वह कुन्हाड़ी के लैंडमार्क सिटी में उत्तम रेजीडेंसी हॉस्टल में रह रहा था। रविवार शाम तक वह कमरे से बाहर नहीं आया। घरवाले भी उसे कॉल कर रहे थे, लेकिन उन्हें भी कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में हॉस्टल वार्डन को जानकारी दी गई। वार्डन ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो छात्र फंदे पर लटका हुआ दिखा। पुलिस ने उसे उतारकर एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हॉस्टल में भी हैंगिग डिवाइस नहीं लगा हुआ था।
डीएसपी द्वितीय राजेश कुमार सोनी ने बताया कि घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे की है। लैंडमार्क इलाके की उत्तम रेजीडेंसी में रहने वाला सुमित कुमार पुत्र विजयपाल है। वह बीते 1 साल से कोटा में रह रहा था घटना के बाद पुलिस ने उसके हॉस्टल का रूम सीज कर दिया है।कोटा में इस साल कोचिंग करने वाले स्टूडेंट की आत्महत्या का यह छठा मामला है।
नहीं लगी थी एंटी हैंगिंग डिवाइस
छात्र ने जिस कमरे में सुसाइड किया है वहां पर एंटी हैंगिंग डिवाइस नहीं लगी हुई थी। जबकि कोटा में सभी हॉस्टल और पीजी संचालकों को अपने रूम में एंटी सुसाइड डिवाइस लगवाना अनिवार्य किया गया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






