रिपोर्ट : रियाज अहमद
बहराइच। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य (अवध क्षेत्र) एकता जायसवाल, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष उर्मिला शुक्ला, जिला कार्य समिति सदस्य संतराम पांडेय, किसान मोर्चा जिला महामंत्री भरतलाल पांडेय ददुवा, जैतापुर मंडल महामंत्री रघुनंदन पांडेय, बूथ प्रभारी नरेंद्र गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक उमाकांत त्रिपाठी, जगदीश जायसवाल, बूथ अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा, महेंद्र सिंह,शुभम सिंह , राकेश यादव ने विधानसभा महसी के सेक्टर खैरा बाजार के ग्राम पंचायत भिरवा व बिलासपुर में डोर टू डोर जनसंपर्क किया गया। क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य एकता जायसवाल ने लोगों से जनसंपर्क करते हुए कहा कि 56 लोकसभा क्षेत्र बहराइच के युवा प्रत्याशी आनंद कुमार गोंड को वोट देने की अपील की। महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष उर्मिला शुक्ला ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






