बहराइच 02 मई। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतदान में शत-प्रतिशत मतदान की मुहिम छेड़ने वाली जिलाधिकारी मोनिका रानी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 286-बहराइच अन्तर्गत स्वयं भी मतदाता के रूप में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बूथ लेबिल अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी से अपना फोटोयुक्त मतदाता पहचान-पत्र व मतदाता पर्ची प्राप्त किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रिंस वर्मा भी मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









