Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, June 18, 2026 12:28:24 PM

वीडियो देखें

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, बहराइच के अध्यक्ष ने ग्रहण किया पदभार

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, बहराइच के अध्यक्ष ने ग्रहण किया पदभार

बहराइच 02 मई। सुरेश चन्द्र भारती द्वारा 01 मई 2024 को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, बहराइच के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष का पद वर्षाे से रिक्त चला रहा था जिससे मुकदमों मंे कोई सुनवाई नहीं हो पा रही थी। माह अप्रैल 2024 तक जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, बहराइच में कुल 978 मुकदमें लम्बित हैं। जिला आयोग में प्रत्येक माह के चतुर्थ शनिवार को उपभोक्ता लोक अदालत लगायी जाती है। ऐसे इच्छुक वादकारीं जो उपभोक्ता लोक अदालत के माध्यम से अपने वाद का निस्तारण कराना चाहते है, वे प्रत्येक माह के चतुर्थ शनिवार को उपभोक्ता लोक अदालत में अपना परिवाद निस्तारण हेतु लगवा सकते है।

अध्यक्ष श्री भारती ने उपभोक्ताओं को सुझाव दिया है कि किसी भी वस्तु की खरीदारी करते है तो उसका पक्का बिल अवश्य दुकानदार से प्राप्त कर लें। जिससे सामान में कोई भी दिक्कत/परेशानी होने पर उसको समयार्न्तगत बदला जा सकें और उसका मुआबजा प्राप्त कर सकंे। यदि कम्पनियांॅ अपने समान को वारंटी के अन्दर बदलने से इन्कार करती हैं, तो उसकी क्षतिपूर्ति/अनुतोष हेतु जिला आयोग में अपना वाद दायर कर अथवा आनलाइन ई-फाइलिंग (ईदाखिल डाट एनआईसी डाट इन) के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *