Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, June 18, 2026 12:26:28 PM

वीडियो देखें

कैसरगंज संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य व पुलिस प्रेक्षक का हुआ आगमन

कैसरगंज संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य व पुलिस प्रेक्षक का हुआ आगमन

बहराइच 03 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से 57-कैसरगंज संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक आईएएस अधिकारी निधि निवेदिता तथा पुलिस प्रेक्षक आईपीएस अधिकारी अरनब घोष जनपद गोण्डा पहुंच गए हैं। सामान्य व पुलिस प्रेक्षक के प्रवास की व्यवस्था सर्किट हाउस गोंडा में की गई है। सर्किट हाउस में स्थापित कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 05262 298781 है। निर्वाचन सम्बन्धी शिकायतों एवं सुझावों के लिए कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।

डीएम ने बताया कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र कैसरगंज की सामान्य प्रेक्षक निधि निवेदिता का मोबाइल नंबर 9451377857 व टेलीफोन नंबर 05262-298784 है। सामान्य प्रेक्षक के लाईजन ऑफिसर उप प्रभागीय वनाधिकारी सुदर्शन का मोबाइल नंबर 7037962421 है। इसी प्रकार पुलिस प्रेक्षक अरनब घोष का मोबाइल नंबर 9454659043 है। पुलिस प्रेक्षक के लाईज़न आफिसर खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयप्रकाश का मोबाइल नंबर 8707722069 है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *